Aalaap Music Academy — Varanasi
HomeBlog › RIYAZ STUDIO
Classical Music

RIYAZ STUDIO

RIYAZ STUDIO

RiyazStudio की पूरी जानकारी

RiyazStudio एक software hai jo Windows PC पर चलता है, और Indian classical music practice के लिए बनाया गया है। इसमें Aapko तानपूरा, तबला, लहरा और स्वरमंडल — ये चार चीज़ें एक ही जगह मिल जाती हैं। यानी simple शब्दों में कहें तो, ये Aapke computer को एक छोटा रियाज़ स्टूडियो बना देता है। चाहे कोई beginner हो या experienced performer, दोनों के लिए useful है।

चार Versions मिलते हैं

Standard में तानपूरा और तबला साथ मिलता है। तानपूरे की pitch और tuning adjust कर सकते हैं, और तबले में 200+ taal variations आते हैं, किसी भी speed पर। एक continuous drone भी है जो tone पकड़ने में मदद करता है। ये version गायकों और instrument players दोनों के लिए ठीक है।

Semi-Classical version light music के लिए है — इसमें ढोलक, बोंगो, टैम्बोरीन जैसे rhythm instruments मिलते हैं। भजन, ग़ज़ल, ठुमरी गाने वालों के लिए perfect है। तानपूरा-ड्रोन इसमें भी शामिल है।

Swarmandal version में 100 से ज़्यादा रागों का स्वरमंडल मिलता है, जो काफी realistic sound देता है। Speed और pitch अपनी आवाज़ के हिसाब से set कर सकते हैं — गायकों के serious practice के लिए ये version बहुत काम का है।

Lehra version में 14 अलग-अलग तालों में लहरा (नगमा) मिलता है, हारमोनियम और सारंगी की sound के साथ। ये खास तौर पर तबला सीखने वालों के लिए है।

Price कितनी है

  • कोई भी 1 version लेना हो तो ₹1,500 (2 PC के लिए ₹2,000)
  • कोई भी 2 versions ₹2,500 में (2 PC ₹3,500)
  • कोई भी 3 versions ₹3,500 में (2 PC ₹4,500)
  • सारे 4 versions साथ में ₹4,000 (2 PC ₹5,500)

ये एक बार का payment है, हर महीने कुछ नहीं देना पड़ता। Payment confirm होने के बाद license code WhatsApp पर आ जाता है, और install करने में team की तरफ से मदद भी मिलती है।

Order कैसे करना है

पहले Order form भरना है — कौनसा version चाहिए, नाम और WhatsApp number डालकर। फिर +91 7565050505 से एक WhatsApp message आएगा जिसमें payment का QR code होगा। UPI से payment करके screenshot वापस भेज देना है। Payment confirm होते ही license code WhatsApp या email पर मिल जाएगा।

Install और Register कैसे करें

जो version खरीदा है उसकी setup file download करनी है, फिर install कर लेना है — desktop पर RiyazStudio का icon आ जाएगा। Software खोलकर license code डालना है (इस वक़्त internet चलना ज़रूरी है)। Computer Name में कुछ भी नाम डाल सकते हैं, फिर email ID से register करते ही software ready हो जाता है।

कुछ ज़रूरी बातें

Drone और तानपूरा दोनों क्यों हैं — ये सवाल आता है। दरअसल drone तानपूरे की sound को थोड़ा "body" देता है, tone में और मज़बूती से बांधता है। अगर तानपूरे के strokes distract करें, तो सिर्फ drone भी use कर सकते हैं।

Computer बदलने या format करने पर naya license नहीं लेना पड़ता — 2-PC की limit के अंदर पुराना license फिर से काम कर जाता है (बस अगस्त 2008 के बाद का version होना चाहिए)।

Mac या Linux पर ये direct नहीं चलता — केवल Windows पर चलता है, हाँ BootCamp या Parallels जैसे virtual machine के through Mac पर भी चला सकते हैं।

Purana, slow computer हो तब भी चल जाएगा — Windows 98 से Windows 11 तक support है, बस कुछ GB की hard disk space और normal sound system चाहिए।

Mobile version नहीं आएगा — यह सिर्फ Windows PC के लिए बना है, mobile पर लाने की कोई plan नहीं है।

#RiyazStudio #IndianClassicalMusic #Tanpura #TablaPractice #Riyaz #HindustaniMusic #MusicPracticeSoftware #AalaapMusicAcademy #Swarmandal #LehraMusic #ClassicalMusicIndia #VaranasiMusicAcademy #MusicSoftwareIndia #TablaTanpura

Sangeet seekhna chahte hain?

Aalaap Music Academy, Varanasi mein Vocal, Bansuri, Guitar, Piano aur bahut kuch — Dr. Anurag Mishra (PhD, BHU) ke margdarshan mein.